पोषण पखवाड़ा प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सही पोषण – देश रोशन” को केंद्र में रखते हुए बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।आज विद्यालय मे पोषण कार्नर का भी सुभारम्भ किया गया। “पोषण कॉर्नर” की स्थापना कर बच्चों को संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह पहल बच्चों में सही पोषण की आदत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “सही पोषण हर बच्चे का अधिकार, स्वस्थ जीवन का यही आधार।”प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया प्रखंड फारबिसगंज जिला अररिया।
0 Comments