प्रधानाध्यापक का संदेश

  प्रधानाध्यापक का संदेश


वर्ष 2007 में अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया अस्तित्व में आया। उस वक्त से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री.अनिरुद्ध प्रसाद मंडल.का कुशल निर्देशन इस विद्यालय को 2010 तक प्राप्त हुआ। वर्ष 2010 में विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में मैं रंजेश कुमार कार्यभार संभाला। तब विद्यालय में दो वर्ग कक्ष पठन पाठन के लिए अनुकूलित था एवं एक वर्ग कक्ष निर्माणाधीन था। वर्तमान में विद्यालय में बच्चों के पठन पाठन के लिए तीन वर्ग कक्ष उपलब्ध है। साथ ही बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय भी उपलब्ध है। 

विद्यालय में चहारदीवारी उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में मेरे द्वारा वैकल्पिक चहारदीवारी की व्यवस्था की गई है। बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रसोई घर भी उपलब्ध है। साथ ही विद्यालय प्रांगण में बच्चों के द्वारा बागवानी भी की गई जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी उपलब्ध है। सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षा ग्रहण करते है। वर्तमान में बच्चों एवं शिक्षक की शैक्षिक गतिविधि की चर्चा प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर ही नहीं राज्य स्तर पर भी हो रही है। आने वाले समय में विद्यालय का एक अपना विशेष पहचान होगा। बच्चों को निजी विद्यालय से भी अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


0 Comments