About


प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया जिला -अररिया, प्रखंड- फारबिसगंज, संकुल बसगड़ा रामपुर में अवस्थित है।इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2007 ईस्वी में नवसृजित विद्यालय के रूप में गरीब दलित समुदाय के बच्चों को उचित शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया गया।यह विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी. सुदूर देहाती क्षेत्र के ऋषिदेव टोला के बीचों बीच अवस्थित है। इस विद्यालय में वर्तमान समय में एक शिक्षक श्री रंजेश कुमार एवं एक शिक्षिका फ़रहत बानो कार्यरत हैं। इस विद्यालय में चारदीवारी नहीं है, एक शौचालय और पेयजल के लिये दो चापाकल  है।  विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भी शिक्षकों एवमं छात्र,छात्राओं के सहयोगात्मक तालमेल से यह विद्यालय पूर्णतः इकोफ्रेंडली और स्वच्छ वातावरण से परिपूर्ण है जिस कारण से समाज में अलग पहचान बनाये हुए है।

प्रखंड के संकुल बसगड़ा रामपुर अंतर्गत झिरूवा पछियारी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय  छुरछुरिया के विशेष नामांकन अभियान"प्रवेशोत्सव कार्यक्रम"को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजय सिंह के सराहना द्वारा की गई । प्रधान सचिव ने प्राथमिक विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना करना अपने आप में एक नई सोच और दिशा को जन्म देता है।प्रधान सचिव श्री संजय सिंह द्वारा एक सुदूरवर्ती इलाके में अवस्थित विद्यालय के कार्यक्रम को देख कर खुद ट्वीट कर राज्य के बेहतर भविष्य की कामना की है।विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री रंजेश कुमार  और सहायक शिक्षिका फरहत बानो हमेशा विद्यालय में बच्चों के बीच शिक्षा के नए-नए नवाचार कर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पूर्व में भी विद्यालय के मध्याह्न भोजन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर इस विद्यालय ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। मध्याह्न भोजन को लेकर देश भर में विद्यालय की सराहना देश भर के विभिन्न समाचार पत्रों में की गई जो अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है।