फारबिसगंज, अररिया
प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया जिला -अररिया, प्रखंड- फारबिसगंज, संकुल बसगड़ा रामपुर में अवस्थित है।इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2007 ईस्वी में नवसृजित विद्यालय के रूप में गरीब दलित समुदाय के बच्चों को उचित शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया गया।यह विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी. सुदूर देहाती क्षेत्र के ऋषिदेव टोला के बीचों बीच अवस्थित है। इस विद्यालय में वर्तमान समय में एक शिक्षक श्री रंजेश कुमार एवं एक शिक्षिका फ़रहत बानो कार्यरत हैं। इस विद्यालय में चारदीवारी नहीं है, एक शौचालय और पेयजल के लिये दो चापाकल है।
कुल कमरा
कुल शिक्षक
कुल नामांकन
'प्रोजेक्ट ई-शिक्षक साथी' टीचर्स ऑफ़ बिहार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बिहार के सभी विद्यालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इसके तहत हर विद्यालय के लिए निशुल्क वेबसाइट बनाई जाएगी, जिससे शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता, पारदर्शिता, और संवाद में सुधार होगा। यह परियोजना बिहार की शैक्षिक व्यवस्था की डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।
वर्ष 2007 में अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया अस्तित्व में आया। उस वक्त से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री.अनिरुद्ध प्रसाद मंडल.का कुशल निर्देशन इस विद्यालय को 2010 तक प्राप्त हुआ। वर्ष 2010 में विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में मैं रंजेश कुमार कार्यभार संभालाI
सरकारी स्कूल के शिक्षकों एवम बच्चो के द्वार निर्मित रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियो का संसार का संग्रह|
शिक्षा एवं शिक्षको से जुरे महत्वपूर्ण शैक्षिक दस्तावेजो का संग्रह|
हमारे बारे में लोग क्या कहते हैं उनका प्रेम एवं स्नेह को जाने
कई विद्यालयों में सीखने में सहायता देने के लिए सीमिक भौतिक संसाधन होते हैं, लेकिन मानसिकता के बदल जाने पर, विद्यालय के सभी संसाधन – जिनमें लोग, परिवेश, और उससे परे, वृहत् समुदाय के संसाधन शामिल हैं – सीखने के संसाधनों के रूप में उपलब्ध हो जाते हैं।आपने जिस प्रकार प्राथमिक विद्यालय के स्तर को लाया है जिसकी जितनी सराहना की जाय कम होगी।

'प्रोजेक्ट शिक्षक साथी' बिहार के शिक्षकों को आत्मनिर्भर शिक्षक एवं डिजिटल विद्यालय बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। इस स्वतंत्रता दिवस आइए मिलकर बिहार को और सशक्त बनाए। 'प्रोजेक्ट शिक्षक साथी' में जुड़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय छुरछुरियां को शुभकामनाएं।
